फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को जहर देकर मार डाला

Mon, 30 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
देवा थानाक्षेत्र के टाईकला में सुसरालवालाें ने एक विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला। मृत महिला के परिवारीजनों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले में महिला के पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देवा क्षेत्र के टाईकला गांव की रहने वाली रेखा (22) पत्नी प्रमोद कुमार का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब विवाहिता का शव पड़ा देखा तो इस बारे में पुलिस व मृतका के परिवारीजनों को सूचना दी।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद पर उसकी बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि महिला के पति व सास-ससुर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें