फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कांवरिया की मौत, भाई घायल

Mon, 20 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रेल हादसे के बाद घटना की जानकारी लेते जीएम।
विज्ञापन
कानपुर से लोधेश्वर महादेवा बाइक से दर्शन करने जा रहे दो सगे भाई कांवरिया रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। मसौली के निकट इनकी बाइक ट्रॉली से जा भिड़ी, इसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस ने मृतक कांवरिय के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं सफदरगंज के पास हुए अन्य हादसे में दंपती घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जनपद कानपुर देहात के ग्राम गजा नेवादा थना शिवली निवासी सरवन (40) पुत्र देवीदीन अपने भाई बब्लू (35) के साथ रविवार की देर रात बाइक से लोधेश्वर महादेवा जा रहे थे। तभी मसौली थाना क्षेत्र में नेवला के पास सड़क पर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में इनकी बाइक पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन


इस हादसे में जहां सरवन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भाई बब्लू घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने घायल कांवरिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के समय कांवरिया हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था लेकिन एक वाहन के ओवर टेक करने के चलते ट्रॉली में टकराने से यह हादसा हुआ है। वहीं दूसरा सड़क हादसा सफदरगंज के पास हुआ। जहां पर बाइक से जा रहे रामदेव (45) व इनकी पत्नी राजेश्वरी (35) अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें