फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 20 Feb 2017 11:36 PM IST
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से शादी समारोह में शामिल होने मैलानी जा रहे उत्तराखंड के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मौलानी रोड पर कठिना नदी पुल पर हुआ।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कस्बा खटीमा थाना क्षेत्र के गांव गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय गंगासागर बाइक से खीरी जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सुरजनपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ गांव का चिक्कू भी था। रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे मैलानी रोड पर कठिना नदी पुल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गंगासागर नदी में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी चिक्कू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने गंगासागर को मृत घोषित कर दिया और चिक्कू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को मृतक के परिवार के लोग रोते बिलखते खुटार पहुंचे। मृतक के पिता सीताराम की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें