फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में जहरखुरानी कर लूटने वाला गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस में युवक को नशीला बिस्किट खिलाकर उसका सामान लूटकर भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया व दूसरा चकमा देकर भागने में सफल रहा। बेहोशी की हालत में बस चालक ने उसे कुर्सी चौराहे पर उतार दिया। पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक सीतापुर जिले के बिसवां का निवासी बताया जा रहा है।    
विज्ञापन

 
सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र के चंदौली रेउसा निवासी शीबू अली (30) पुत्र नाजिम अली रविवार को कैसरबाग से रामपुर मथुरा के लिए बस से जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवकों ने उसे नशीला बिस्किट खिलाकर उसका बैग ले लिया। युवक के बेहोश होने पर बस चालक ने कुर्सी चौराहे पर बस रोककर उसे उतार दिया।

युवक ने वहां मौजूद लोगों से नीली पन्नी उसके पास होने की बात कहते हुए फिर बेहोश गया। वहां पर मौजूद सिपाही उदय राज सिंह ने लखनऊ जाने वाली एक टैक्सी में बस से उतरे दो लोगों को नीली पन्नी लिए देखा। शक होने पर सिपाही ने टैक्सी रोक दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। इतने में दोनों भागने लगे। एक आरोपी मुकेश पुत्र प्रेम प्रकाश को पुलिस ने पकड़ लिया वहीं दूसरा आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


जहर खुरानी का शिकार हुए युवक को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवक के पास चोरी का बैग व मोबाइल मिला है। जिससे पीड़ित के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें