फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड, 90 किलो विस्फोटक मिला

Sat, 07 Oct 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली का त्यौहार नजदीक आते ही जिले में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार भी तेजी से फैलने लगा है। लोनीकटरा पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान 90 किलो विस्फोटक भा बरामद किया गया।
विज्ञापन

      
थाना लोनीकटरा क्षेत्र के त्रिवेदीगंज कस्बे के रहने वाले मुनव्वर अली के घर पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर छापेमारी की।  वहां पर अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम चलता मिला। पुलिस ने मौके से मुन्नवर को गिरफ्तार करते हुए 90 किलो विस्फोटक बरामद किया है।इसमें करीब 850 अर्धनिर्मित गोले, 1150 बने देशी बम, सुतली बट्टी, डेटोनेटर व फ्यूज आदि सामान बरामद हुआ है।

जांच में पता चला बिना लाइसेंस के यह काम गुपचुप तरीके से किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने बताया कि क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी इस तरह का कारोबार करने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

    
त्रिवेदीगंज कस्बे में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री से यहां पर कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती थी। जिस घर में यह कारोबार हो रहा था उसके आस पास घनी आबादी है ऐसे में पुलिस की कार्रवाई ने एक घटना होने से बचा लिया है। बताते है कि जब स्थानीय लोगों को इस बारे में पता लगा तो उनके द्वारा ही पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद यह कार्रवाई की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें