फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सेना के जवान ने तिलक समारोह में की हर्ष फायरिंग

Wed, 19 Apr 2017 11:48 PM IST
नशे में धुत सेना के जवान ने की हर्ष फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भखारीलालपुरवा गांव में नशे में धुत सेना के जवान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग कर दी। इस घटना में एक बालक समेत दो लोगों को गोली लग गई।
विज्ञापन


दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका असलहा निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।    
  
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के भिखारीलालपुरवा गांव में लालजी यादव के घर मंगलवार की रात तिलक समारोह का कार्यक्रम था। इस दौरान देर रात शुरू हुई रस्मों के बीच अचानक हर्ष फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन


देहरादून में तैनात सेना के जवान रमाकांत यादव द्वारा अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से की गई हर्ष फायरिंग में समारोह में शामिल शुभम (14) पुत्र केशवराम निवासी सिपाहिया व फूलचंद (35) पुत्र लक्ष्मीनरायण निवासी सहींपुरवा को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टना के बाद फायरिंग का आरोपी जवान मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद तिलक समारोह में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। एसओ बीपी यादव ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाला सेना का जवान देहरादून में तैनात है।

एसओ ने कहा शराब के नशे में यह हरकत हुई है। कहा आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लाइसेंसी रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें