फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की अवैध फैक्ट्री पकड़ी विस्फोटक समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 10:13 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है।  

विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र के लोधौरा गांव में कई सालों से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। सोमवार की दोपहर पुलिस ने यहां छापेमारी कर कर तेज आवाज के पटाखे बनाने के सामान के साथ ही इस कारोबार में शामिल तीन लोगों को भी दबोचा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अरोपी लंबे समय से इस तरह के अवैध धंधे में शामिल थे। यही नहीं यह अवैध रूप से गोला, पटाखा बना कर आसपास के जिलों में सप्लाई भी करते थे। उल्लेखनीय है कि इस गांव में दो वर्ष पूर्व भी विस्फोट भी हुआ था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे।

 इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मैनुद्दीन, सैदू और फरीद गोला पटाखा बनाते मिले। इनके घर से एक बोरी मिट्टी के खाली अनार और एक बोरी बारूद भरे तैयार अनार, मस्ताब के खोखे, पटाखा बनाने के गत्ते और विस्फोटक पाउडर सहित कई घातक पदार्थ बरामद किए। इनके साथ काम करने वाले कई अन्य लोगों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस ने इन अरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें