फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो बेटे ने खुद को मार ली गोली

Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावा गांव में पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया। इससे नाराज बेटे ने खुद को गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन


थाना कोठी क्षेत्र के सेमरावा गांव निवासी मोहम्मद शुऐब (18) पुत्र मैनुद्दीन का मंगलवार की दोपहर उनके पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच नाराज शुएब ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घर में गोली चलने की आवाज आने से लोगो में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद पिता मैनुद्दीन द्वारा बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो युवक को सीने में बाएं तरफ गोली लगी है जिससे उसकी हालत खतरे में है।
विज्ञापन


कोठी पुलिस को इस घटना के बारे में काफी देर तक पता ही लगा। बाद में जब गांव के आसपास मामले की चर्चा हुई तो सक्रिय हुई पुलिस ने पड़ताल शुरू की। एसओ कोठी बृजेश सिंह भी पुलिस बल के साथ युवक के घर पहुंचे लेकिन पता चला कि वह अस्पताल गया है जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

जिला अस्पताल में युवक के परिवारीजनोें व एंबुलेंस कर्मियों के बीच मामूली बात को लेकर झड़प भी हो गई। हालांकि बाद में सभी शांत हो गए। सीओ हैदरगढ़ केडी मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ने कहा कि युवक ने अपने घर में हुए विवाद के बाद खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें