फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़बंदी के विवाद में किसान की हत्या

Sat, 24 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के पोइनी गांव में शनिवार की सुबह खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे व भाला चलने से इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक पक्ष से ही चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी राजूबाबू सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पोइनी गांव में शनिवार की सुबह रामचंदर (55) पुत्र गंगादीन अपने खेत में मेड़ पर घास की सफाई कर रहे थे। तभी गांव के ही जगप्रसाद वहां पहुंचे और रामचंदर से कहा कि खेत की मेड़ क्यों काट रहे हो। इस बीच दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई।

इस कहासुनी के बाद रामचंदर वापस अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में जगप्रसाद ने अपने परिवारीजनों तुंगनाथ, घनश्याम, राधेश्याम, लल्लन व ननकू के साथ मिलकर रामचंदर पर लाठी-डंडों व भाला से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने पर रामचंदर के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए लेकिन तब तक रामचंदर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद विपक्षियों ने रामचंदर के परिवारीजनों पर भी हमला बोल दिया।

इस मारपीट में रामचंदर के परिवार की सुशीला (32), देशराज(18), शिवबरन(36) व रामबरन (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया है। मृतक के भाई शिवबरन ने बताया कि बारिश के चलते खेत की मेड़ कट गई थी जिसे रामचंदर आज सही कर रहा था तभी विपक्षियों ने उसकी हत्या कर दी।

इस मामले मेें शिवबरन ने जगप्रसाद, तुंगनाथ, घनश्याम, राधेश्याम, लल्लन व ननकू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है। हत्या की वारदात के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर यहां पुलिस भी तैनात है। 

एसपी व एएसपी ने लिया मौके का जायजा
पोइनी गांव में हुई मारपीट में किसान की हत्या के बाद एसपी राजू बाबू सिंह व एएसपी शफीक अहमद सीओ संतोष सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने कोतवाल टीपी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द ही उन्हें पकड़ा जाए। एसपी ने पीड़ित परिवार से बात की व वारदात के बारे में बारीकी से जानकारी ली। एसपी का कहना है कि खेत की मेड़बंदी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें