फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से `10 लाख की रंगदारी मांगी, गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रुपये - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शहर के बड़े शराब व्यापारी और पूर्व नगर पालिका पालिका चेयरमैन से 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस टीम ने उनके पुराने सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी 27 मई से व्यापारी को फोन कर रंगदारी मांग रहा था। व्यापारी ने इसकी जानकारी गुरुवार को पुलिस कप्तान को दी थी। जिसके बाद इस मामले में क्राइम ब्रांच को लगाया गया था।
विज्ञापन


देवा रोड निवासी गुप्तार नाथ जायसवाल शराब के बड़े व्यापारी हैं। उनके पास पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें हैं। साथ ही वह नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके  हैं। 27 मई को उनको फोन पर एक आदमी ने 10 लाख की रंगदारी मांगी। गुप्तार नाथ ने पहले इस मामले को हल्के में लिया।

लेकिन लगातार फोन पर धमकी मिलने पर उन्होंने यह बात अपने परिवारीजनों को बताई। गुरुवार को उनके फोन पर तीन पर रंगदारी के लिए कॉल आई। इसके बाद उन्होंने देर शाम पुलिस कप्तान से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें