फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला व युवक ने लगाई फांसी

Thu, 11 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
कुर्सी व सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला व ससुराल में रह रहे एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले में किसी के परिवारीजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू किया है।
विज्ञापन


पहली घटना सतरिख थाना क्षेत्र की है। यहां पर मंजीठा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया तो मृतक की पहचान जगमोहन (30) पुत्र मोलहे निवासी वादीनगर सहेलिया के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि जगमोहन बीते दस साल से मंजीठा गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था। मृतक की पत्नी लक्ष्मी व तीन-बचों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि जगमोहन व उसके सगे भाई अनंतराम का विवाह मंजीठा गांव की दो सगी बहनों से हुआ था।
विज्ञापन


दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद होता था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। मौके पर मौजूद थाने के एसआई कन्हैैया पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी। 

दूसरी घटना कुर्सी थाना क्षेत्र के करौदा गांव की है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ में रस्सी से बने फांसी के फंदे से रामकली(65) का शव लटकता हुआ पाया गया। मृतक के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि मां काफी समय से मानसिक रूप से परेशान व बीमार रहती थी जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें