फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूपुर में हटाया गया मलबा, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री में फिर हुए विस्फोट के बाद रविवार को भी धारूपुर गांव में जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी रहा। भले ही यहां पुलिस तैनात हो लेकिन गांव के लोगों में दहशत बरकरार है। वहीं मलबे से उठते धुएं को खत्म करने में प्रशासन ने कामयाबी पाई है। वहीं दूसरी ओर नामजद किसी भी आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।       

विज्ञापन



धारूपुर में रविवार को मलबा हटाने का काम चलता रहा। छह दिनों से विस्फोट और खौफ के बीच जिंदगी गुजार रहे ग्रामीणों को रविवार को कुछ राहत महसूस हुई। मलबा हट रहा था और लोग घर के आसपास टकटकी लगाए खड़े थे। धमाका भले ही नहीं हुआ, लेकिन लोग इस बात से आश्वस्त दिखे कि अब मलबे से उठता धुंआ बुझ गया है। गांव के प्रेमदीन ने बताया कि आब जाकर थोड़ी दहशत कम हुई है।

लोग रिश्तेदारों को फोन कर अब मलबा हटने की बात बताकर स्थिति सामान्य होने वाली है। यहां खेतों में काम करते दिखे जगजीवन , संवारे आदि ने बताया कि हम अभी भी डरे हुए हैं।   एक ओर जहां ग्रामीण अपने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस मामले में नामजद हसीब, सबलू, बब्लू, अइया, शब्बीर व हारून की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। एसपी डॉ सतीश कुमार का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें