फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर मोहल्ला के मदरसा समसुल उलूम के भवन में संचालित एक किराना स्टोर का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने शनिवार को 20 हजार नकदी रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी रविवार को दुकानदार को दुकान खोलने के दौरान हुई। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। नगर के मधुबन रोड स्थित करीमुद्दीनपुर मोहल्ला में मदरसा समसुल उलूम के भवन में करीमुद्दीनपुर निवासी इजहार की किराने की दुकान है। शनिवार को प्रतिदिन की भांति दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह लोगों ने इजहार की दुकान के दो शटर में से एक शटर का ताला टूटा देखकर दुकानदार को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दुकानदार इजहार ने 100 डायल को सूचना दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान के कैश बाक्स में रखा 20हजार रुपया सहित दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का सीपीयू को दीवाल से उखाड़ कर अपने साथ लेते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें