फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का तालाब में मिला शव

Wed, 11 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा कोतवाली क्षेत्र में शरीफाबाद गांव से दो दिन पूर्व लापता युवक (25) का शव बुधवार को गांव के पास तालाब में मिला है। परिवारीजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। देवा कोतवाली क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी निजाम (25) पुत्र बशीर का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर तालाब से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सुबह के समय ग्रामीणों ने जब युवक का शव पड़ा देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जिस पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक के पिता ने बताया कि निजाम सोमवार को घर से बकरी चराने के लिए निकला था उसके बाद से वह नहीं लौटा। हालांकि पिता ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें