बंकी ब्लॉक कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष की खिड़की तोड़कर उसमें
रखे तीन कंप्यूटर व बैट्री पर चोरों ने हाथ साफ दिया। शुक्रवार को कोतवाली
में चोरी की तहरीर दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के बंकी ब्लॉक के परिसर में दो दिन पूर्व ई-डिस्ट्रिक
गवर्नेंस मनरेगा के खिड़की की सरिया निकालकर अंदर घुसे चोरों ने तीन
कंप्यूटर व 9 बैट्री पर हाथ साफ कर दिया। सुबह कर्मचारियों ने जब कक्ष खोला
तो उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने पहले तो मामला दबाए रखा लेकिन बाद में
बीडीओ से पूरी बात बताई।
शुक्रवार को बीडीओ के निर्देश पर कोतवाली में
चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में बीडीओ ओमप्रकाश यादव ने
बताया कि खिड़की तोड़ चोर अंदर घुसे और कंप्यूटर व बैट्री चोरी कर ले गए।