फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनबी ने लखपेड़ाबाग में भी मारा छापा

Sat, 04 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी शहर के लखपेड़ाबाग स्थित अमित वर्मा के घर छापेमारी करती केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारकोटिस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जिले में दूसरे दिन भी छापेमारी की। सूचना मिलने पर पहुंची टीम कई घंटे जांच पड़ताल करने के बाद बैरंग लौट आई। सूत्रों के मुताबिक टीम को छापेमारी के दौरान कोई ऐसी चीज बरामद नहीं हो सकी जिससे कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के लखपेड़ाबाग निवासी अमित पटेल के घर में पोस्ता छिलका व पाउडर मिलने की सूचना पर नारकोटिस ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जोनल डायरेक्टर देवेंद्र कुमार, अधीक्षक मो. नवाब व इंस्पेक्टर यूबी मिश्रा, जेपी सिंह मौजूद रहे। सूत्रो की माने तो पहले अमित पटेल के यहां अफीम का कारोबार होता था।

इसी आधार पर किसी ने झूठी सूचना देकर टीम को जांच के लिए भेजा था। दो घंटे जांच पड़ताल के बाद टीम को कोई तथ्य न मिलने पर बैरंग लौटना पड़ा। इसी टीम ने गुरुवार को शहर के बसपा नेता अरविंद मौर्य के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में पोस्ता का छिलका व अफीन बनाने वाला पाउडर बरामद किया था।
विज्ञापन


पोस्ता छिलका बरामदगी के मामले में आरोपी गया जेल : पोस्ता छिलका व क्रूड बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किए गए जिला कोआपरेटिव बैैंक के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो के प्रभारी जज ज्ञानेश कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे जेल भेजा है।

मालुम हो कि गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ बसपा के नेता व कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन अरविंद मौर्य के घर छापा मारा था। शहर के पैसार स्थित उनके आवास से 155 बोरे से अधिक पोस्ते का छिलका व क्रूड बरामद हुआ था। इसके अलावा टीम को 40 लाख रुपये नकद व 1.5 करोड़ के बांड भी मिले थे।

एनसीबी की टीम ने पोस्ता दाना के लाइसेंस की आड़ मेें चल रहे अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया था। शुक्रवार को दोपहर बाद एनसीबी की टीम ने अरविंद कुमार मौर्य को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने 14 दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें