फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यापारी व  तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Mon, 04 Jun 2018 11:55 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से कार घुसने से उसमें सवार व्यापारी की मौत हो गई। जिले में सफदरगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में व्यापारी व तीन साल के एक बच्चे की जान चली गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के सरावगी मोहल्ला निवासी व्यापारी अविनाश शुक्ला(35) रविवार की देर रात दरियाबाद क्षेत्र स्थित अपने गांव से शहर घर आ रहे थे तभी सफदरगंज थाना क्षेत्र में प्रतापगंज के पास फैजाबाद हाईवे पर आगे चल रहेे ट्रक का टायर फटने से इनकी कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सफदरगंज क्षेत्र में ही भैसुरिया गांव निवासी शहबाज(3) पुत्र सलीम को रविवार की रात गांव के ही बाइक सवार नागेंद्र ने टक्कर मार दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें