फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री समेत चार पर जमीन कब्जाने का केस

विज्ञापन
कोठी और बागिचा कब्जा करने वाले लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री और बरहज के पैना गांव निवासी प्रेमप्रकाश सिंह समेत चार लोगों पर जमीन कब्जाने का केस दर्ज हुआ है। मामला बरहज रेलवे स्टेशन के पास कूटरचना कर जमीन कब्जा करने से संबंधित है। मुकदमे की विवेचना में तीन और नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रुद्रपुर दयाराम सिंह गौर ने बताया कि बरहज रेलवे स्टेशन के पास मझौलीराज परिवार की कोठी और बाग स्थित है। राज परिवार की ओर से शांति मल्ल पत्नी शारदा मल्ल निवासी मझवलिया रोड, थाना काजी मुहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के नाम जमीन दे दी गई। कुछ अन्य लोग भी इस पर दावा करने लगे। मामला न्यायालय में चला गया। शांति मल्ल का आरोप है कि आठ मई 2018 को पूर्वमंत्री और पैना गांव निवासी प्रेमप्रकाश सिंह, उनके बेटे शक्ति सिंह, अर्क प्रताप मल्ल और उमेश प्रताप मल्ल ने इस भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। विवेचना में सीताराम यादव निवासी नरसिंहडाड़ थाना मईल, भोलू उर्फ जवाहर सिंह और बैजनाथ सिंह निवासीगण पैना का भी नाम सामने आया। बरहज पुलिस ने सोमवार को तीनों को बाग और कोठी से गिरफ्तार कर लिया। सीओ रुद्रपुर दयाराम सिंह गौर ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बरहज के इंस्पेक्टर रामधारी मिश्र, एसआई अश्विनी सिंह, श्यामधर सिंह, सिपाही अमरदीप और विजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें