एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे परिवारिक कलह की बात कही जा रही है। मसौली थाना क्षेत्र के डड़ियामऊ गांव निवासी तिरमोहन (45) रविवार की दोपहर अपने घर से निकले थे।
इसके बाद उनका शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई की। एसओ झाझनलाल सोनकर का कहना है कि परिवारिक विवाद में अधेड़ ने फांसी लगाई है किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।