फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने ली वृद्धा की जान

Sun, 08 Oct 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव के बाहर घूम रहे सांड़ ने अधेड़ महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के बसारा गांव निवासी राजवती (55) पत्नी भगौती शनिवार को खेत से लौट रही थी।
विज्ञापन


गांव के बाहर घूम रहे सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने देखा तो सांड़ को बचाकर आनन-फानन उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें