बिजली के तार से टकरा कर मोर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 53 पी
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के निकट बिजली के तार से टकराकर मोर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियो ने पशु चिकित्सक से इलाज कराया और उसे सरकारी नर्सरी में रखा है।
मंगलवार की सुबह लक्ष्मनपुर गांव के निकट से गई विद्युत लाइन के तार से टकराने से करंट लगने पर राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी जगदेव व रामकरन मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में मोर को उठाकर पशु चिकित्सालय त्रिवेदीगंज पहुंचाया। पशु चिकित्सक से इलाज के बाद मोर को वन विभाग की नर्सरी पर रखा गया है।