हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाना के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर घर पर महीनों तक घर पर रखकर वापस भेजना परिवार को महंगा पड़ गया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुुष्कर्म के आरोपी सहित उसके पिता भाई व मां-बहन के विरुद्ध मारपीट कर धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार को सुबेहा के एक गांव की युवती ने पुलिस से शिकायत कर शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा इस दौरान कई बार घर पर रखा तथा बाद में शादी से इंकार कर भगा दिया। आरोपी के पिता भाई व मां बहन पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया युवती की शिकायत पर सुरेश इनके पिता रामाकुमार, भाई दशरथ सहित पांच के विरुद्ध दुष्कर्म मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।