लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने बाराबंकी के हरदीप ट्रेडिंग फर्म की दुकान पर छापा मारा। इसके लेकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आयकर के अधिकारी देर शाम तक फर्म का स्टॉक और अभिलेखों की जांच करते रहे। फर्म द्वारा इनकम टैक्स की चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही। हालांकि विभागीय अधिकारी कितने की टैक्स चोरी की गई है इसके बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
मंगलवार को शहर के नाका सतरिख स्थित हरदीप ट्रेडिंग एंड प्रीत इंड्रस्ट्रीज फर्म पर लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। छापेमारी की इस कार्रवाई से आसपास के दुुकानदारों में हड़कंप मचा गया। उक्त फर्म द्वारा टाइल्स व सेनेट्री मार्बल का व्यापार किया जा रहा है।
आयकर विभाग के अधिकारी देर शाम तक फर्म के स्टॉक और अभिलेखों की जांच करने में जुटे थे। इनकर टैक्स अधिकारी फर्म द्वारा टैक्स चोरी किए जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पूछे जाने पर पूरी जांच के बाद ही आगे कुछ बताने की बात कहते रहे।
इस दौरान आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ हुई वहीं पुलिस का भी पहरा रहा। बाराबंकी के आयकर अधिकारी कमलाकांत बाजपेई ने बताया कि हरदीप ट्रेडिंग फर्म द्वारा टैक्स चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्टॉक और अभिलेखों की जांच की जा रही है। छापेमारी की पूरी कार्रवाई लखनऊ से आए आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अजय शुक्ल, जेबी सिंह शामिल रहे।