हाईवे किनारे लगे बोर्ड से टकराई कार, युवक की मौत
बाराबंकी। अयोध्या सेे जयपुर जा रही एक कार टोल प्लाजा के पास लगे सूचना बोर्ड से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार लोग जयपुर के रहने वाले हैं।
जैदपुर थाना क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा के पास मंगलवार को अयोध्या हाईवे पर लगे सूचना बोर्ड से एक कार टकरा गई। इससे कार सवार शब्बीर खान (23) पुत्र जलसिंह खान निवासी ग्राम खातीपुरा थाना करधनी जनपद जयपुर, राजस्थान की मौत हो गई।
जबकि सद्दाम खान (23) निवासी मित्तल नगर जयपुर, शिवम (24) व दिग्विजय सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम मातासुखा जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
अहमदपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार सभी लोग जयपुर के रहने वाले हैं और अयोध्या से घर लौट रहे थे। चालक को नींद आने से हादसा हुआ है।