फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दरोगाओं का एसपी ने आधे दिन का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने रात में लिया शहर का जायजा, 11 दरोगा का काटा वेतन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार देर रात पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स शहर में निकल पड़े। शहर का जायजा लेने के बाद एसपी ने तीन थानों की समीक्षा की। एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने में 11 दरोगाओं का आधे दिन का वेतन काट दिया।
विज्ञापन


एसपी ने रात करीब 10 बजे शहर का जायजा लेने के बाद सीधा कोतवाली नगर पहुंच गए। एसपी को अचानक कोतवाली में देखकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी सकते में आ गए। एसपी ने कोतवाली नगर में ही धम्मौर व कुड़वार प्रभारी को तलब कर तीनों थानों की समीक्षा की। एसपी ने विवेचनाओं के निस्तारण, इनामी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सीओ सिटी श्यामदेव भी मौजूद रहे। एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल के शिकायत निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 11 दरोगाओं का आधे दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। एसपी के सख्त रूख को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें