फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक की पिटाई कर साढ़े छह हजार की नकदी व मोबाइल लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक ऑटो चालक की पिटाई कर बदमाशों ने 65 सौ रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई व पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के कोतवाली चिनहट क्षेत्र के ग्राम धौकलपुर निवासी अनिल कुमार त्रिवेदी ऑटो चलाने का काम करते है। अनिल के मुताबिक रविवार की रात यह बाराबंकी शहर में एक सवारी लेकर आए थे इसके बाद रात में वापस लखनऊ लौट रहा था तभी सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से जब ऑटो रोकी तो उसमें दो युवक आकर बैठ गए।

इस दौरान जब क्रॉसिंग खुलने के बाद आटो लेकर अनिल चले तो ओवरब्रिज के नीचे दोनों युवकों ने अनिल को रोककर उनकी जमकर पिटाई कर दी और मोबाइल फोन व 65 सौ की नकदी लूटकर भाग निकले। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी का कहना है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें