फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर सालभर किया दुराचार, केस
विज्ञापन

- युवती के गर्भवती होने पर शादी करने की बात से मुकर गया आरोपी
मसौली (बाराबंकी)। एक युवती को शादी का झांसा देकर रिश्ते के जीजा ने एक साल तक दुराचार किया। इस बीच जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। फिर युवती के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया है।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती को गांव के रिश्ते में जीजा लगने वाले विनय उर्फ सन्दीप निवासी केसरीपुर मजरे रसौली थाना सफदरगंज ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक बीते एक साल तक लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच जब पता लगा कि युवती पांच माह की गर्भवती हुई है तो उसने शादी का दबाव बनाया तो विनय ने किशोरी को धमकी देते हुए कहा कि बच्चे को गिरवा दो जो पैसा लगेगा वह हम दे देंगे और शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती ने इस बारे में अपने परिवारीजनों को बताया। तब जाकर परिवारीजनों ने मंगलवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कहा पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें