फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन पर 31 प्रत्याशियों पर केस

Wed, 25 Nov 2015 10:40 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव जीतने के चक्कर में प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा जमकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। कही कोई पूड़ी आदि बांट रहा है तो कई लोग वाहनों पर बैनर आदि लगा कर प्रचार कर रहे हैं। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 31 प्रधान प्रत्याशियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम बिलखिया में प्रधान पद के प्रत्याशी आलोक कुमार भंडारा का आयोजन कर रहे थे। पुलिस ने यहां से गैस सिलेंडर व खाना बनाने का सामान जब्त कर रिपोर्ट दर्ज किया है। इसके अलावा सावित्री देवी लोधौरा, मिथलेश बड़नपुर, शाहबानो लोधौरा, विमा गनेशपुर, नीलम अकोहरा समेत सत्रह लोगों के खिलाफ आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 इन सभी के वाहनों पर झंडे या पोस्टर लगे थे। टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में दयाराम पांडेय अरुआ, राममूर्ति वर्मा अरुआ व सुमन सिंह मझेला पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह सभी प्रधान पद के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


वहीं, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम प्रधान प्रत्याशियों द्वारा वाहनों पर झंडा व पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा था। पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान ऐसे दस प्रधान प्रत्याशियों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है।

आचार संहिता में पकड़े गए लोगों मेें मो. अतीक सूरतगंज, सबीना खातून सूरतगंज, महेश मिश्र राम मंडई, अख्तर जमाल फूलपुर, प्रेमकली कैथा, नारेंद्र प्रसाद वैद्य कनिकापुर, पेशकार बभनावा, राफिया कुरैशी बेलहरा पट्टी, अजमा परवीन बेलहरा, सोफिया बेगम बेलहरा, नीरज पांडेय पिपरी शामिल है।

पुलिस ने इन सभी के पास से एक जीप, एक टेंपो व तीन बाइक भी पकड़ी जिन पर झंडा व बैनर लगा हुआ था। जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार जैदपुर थाना के ग्राम गुसिया में पूरी सब्जी बंटवाने के मामले में पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी मुंशीलाल वर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें