फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल क्रासिंग पर दो घंटे तक खड़ी रही अजमेर-किसनगंज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन फेल, दो घंटे तक खड़ी रही अजमेर-किसनगंज एक्सप्रेस
विज्ञापन

सफदरगंज (बाराबंकी)। सफदरगंज बदोसरांय मार्ग पर क्रॉसिंग पर बुधवार की सुबह अजमेर-किसनगंज एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से करीब दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। जिससे कारण क्रासिंग बंद रहने से बदोसरांय मार्ग दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान ट्रेन यात्रियों ने हंगामा भी किया। दूूसरा इंजन जोड़ने के बाद ट्रेन रवाना की जा सकी। इसके चलते दो अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का भी संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

फैजाबाद रेलमार्ग पर बुधवार सुबह 7.40 बजे सफदरगंज रेलवे स्टेशन के समीप क्रॉसिंग के पास पहुंची अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस ट्रेन 15716 का अचानक इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने के चलते क्रासिंग के समीप ट्रेन रुक गई। इसके चलते बदोसरांय मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें भी लगी रही। करीब दो घंटे बाद 9.40 बजे दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन रवाना होने से आवागमन शुरू हो सका। इसके चलते जहां ट्रेन के यात्री परेशान रहे तमाम यात्रियों ने हंगामा भी किया लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं दिखा। वही जाम में फंसे राहगीर भी ट्रेन जाने का इंतजार करते रहे। मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेन खड़ी होने के चलते बाराबंकी व फैजाबाद की ओर से आने वाल छपरा व सियाल्दाह एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरे रेलवे स्टेशनों पर खड़ा रखा गया जिससे यह ट्रेनें भी लेट हो गई। बाराबंकी स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला ने बताया कि तकनीकी कमी से इंजन फेल हुआ था दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन में लगवाने के बाद रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें