पेड़ों की छटाई के चलते बिजली गुल, परेशान हुए लोग
बाराबंकी। अनुरक्षण कार्य के चलते शहर में कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में कई घंटे बिजली गुल रहने से लोग बिलबिला उठे। मानसून सत्र के पूर्व पावर कॉर्पोरेशन द्वारा विद्युत तार व पोल के समीप पड़े की डालियों की छंटाई कार्य किया जा रहा है।
पावर कॉर्पोरशन द्वारा विद्युत तारों पर झूल रही डालों की छटाई कार्य किए जाने के चलते बुधवार को विद्युत आपूर्ति कई घंटे बंद रही। पावर कॉर्पोरेशन द्वारा घोषित समय से अधिक समय तक बिजली गुल रही। सिविल लाइंस में दोपहर बारह बजे बिजली आई। दो घंटे के बजाए तीन से साढ़े तीन घंटे बिजली गुल रही। लक्ष्मणपुरी, दशहराबाग में दोपहर में साढ़े तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही जिससे लोग बिलबिला उठे। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है इसलिए विद्युत आपूर्ति बंद रही। कोशिश की जा रही है कि निर्धारित समय में ही कार्य पूरा कर लिया जाए।