फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली व्यवसाई के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली व्यवसायी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

धोखाधड़ी व बंधक बनाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवा(बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के मछली व्यवसार्यी के विरुद्ध देवा पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर बंधक बनाने, धोखाधड़ी कर दूसरे की रकम हड़पने आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटी पुरवा मजरे इस्माइलपुर निवासी मुशीर पुत्र अनीस ने बीती 7 नवंबर को देवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मछली व्यवसार्यी आमीन बेग निवासी अगासड़ थाना कुर्सी ने उस से करीब 9 लाख रुपये का मछली का बच्चा उधार लिया था। और भुगतान मांगने पर उसे धमका रहा था। इसी क्रम में बीती 11 अगस्त 2016 को दोपहर 2 बजे उसके छोटे भाई रईस व असलम को देवा नहर पटरी से जबरन अमीन बेग ने अपनी कार में बैठा लिया और अपने गांव अगासड़ ले जाकर उससे स्टांप पेपर व चार सादे कागज पर जोर जबरदस्ती कर हस्ताक्षर व अंगूठा लगवा लिया। यह भी लिखवा लिया कि 9 लाख 43 हजार रुपये की देनदारी है। इसके बाद दोनों को धमकाकर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष देवा धनंजय सिंह ने बताया कि मुशीर की शिकायत पर आमीन बेग के विरुद्ध धोखाधड़ी व बंधक बनाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें