रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर पर मिला बुजुर्ग का शव
- नहीं हो सकी शिनाख्त
बाराबंकी। रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर के पास रविवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर के पास यात्रियों ने एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की जानकारी रविवार को जीआरपी को दी थी। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास लोगों से उसके बारे मेें पता करने का प्रयास किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष होगी। कहा, मृतक के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।