फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों की चोरी, दुकान में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा/बड्डूपुर(बाराबंकी)। जिले में अलग-अलग जगह हुई वारदातों में लाखों की नकदी-जेवर चोरी हो गई। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शहर में एक दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम बिंदौरा घरथरिया निवासी रिंकू यादव के घर में बुधवार रात चोर पीछे की दीवार के सहारे अंदर घुस गए। कमरों में रखे बक्सों का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये व करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर ले गए।
विज्ञापन


रिंकू ने बताया कि उनके बड़े भाई प्रमोद का विवाह 17 अप्रैल को होना था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। उसी में खर्च के लिए रकम रखी थी। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच की जा रही है। वहीं, चोरी की दूसरी घटना बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खटौली में हुई। अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ लखनऊ स्थित रिश्तेदारी में गए थे। रात में चोरों ने ताला तोड़कर पंद्रह हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात साफ कर दिए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शटर तोड़कर दुकान में चोरी का प्रयास
शहर में भी सक्रिय चोरों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। जिला पंचायत स्थित एक दुकान में बुधवार रात पहुंचे चोरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान पुलिस के आ जाने से चोर भाग खड़े हुए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें