फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता की टीम ने अब तक बरामद किए तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा निर्वाचन में धन बल के प्रयोग को रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों को सफलता मिलनी शुरू हो गई है। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में दो लोगों के पास से मिली डेढ़ लाख की नकदी के बाद रामनगर विधानसभा क्षेत्र में भी टीम ने दो व्यक्तियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति बरामदी नकदी का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने नकदी को कब्जे में ले लिया है और इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट समेत निर्वाचन आयोग को भेज दी है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव में धनबल के प्रयोग को रोकने के लिए कुुल 18 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमें दिन-रात संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम उड़नदस्ता ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अलग-अलग दो वाहनों से कुल एक लाख 48 हजार 850 रुपये बरामद किए हैं। इनमें से 63 हजार 350 रुपये विनोद कुमार से तो 85 हजार 500 रुपये राजीव कुमार के पास से बरामद किए गए।

उड़नदस्ता ने पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा धनराशि का कोई अभिलेख न दिखा पाने के चलते कब्जे में ले लिया है। इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी व आयोग को भेजी है।

इसी प्रकार टीम ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख की नकदी बरामद की थी। टीम के अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान 55 हजार 300 की नकदी खालिद व 89 हजार 600 की नकदी धीरज कुुमार के पास से बरामद की थी। यहां भी संबंधितों द्वारा नकदी का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका था। इस नकदी को भी टीम ने कब्जे में ले लिया और रिपोर्ट आयोग को भेज दी।

पूरे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बरामद होने वाली नकदी का अगर मौके पर ही उड़नदस्ता को दस्तावेज नहीं दिखा सके तो यह धनराशि चुनाव के बाद ही साक्ष्य दिखाने पर वापस होगी। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी संबंधितों को इससे अवगत भी करा रहे हैं।

डीएफओ/नोडल अधिकारी एन के सिंह ने बताया कि अब तक करीब तीन लाख की नकदी उड़नदस्तों द्वारा चेकिंग के दौरान बरामद की गई है। संबंधित व्यक्ति मौके पर साक्ष्य नहीं दिखा सके। अब चुनाव बाद ही दस्तावेज दिखाने पर उसे वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें