फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर में घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम लालपुर से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर में एक घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में अफरातफरी फैल गई। दहशतजदा ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम घड़ियाल के हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखे हुए है। देर शाम तक वन विभाग की टीम घड़ियाल को पकड़ नहीं पाई थी।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदवतपुर लालपुर से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर में बुधवार को एक विशालकाय घड़ियाल लोगों को दिखा। देखते ही देखते नहर में घड़ियाल होने की सूचना आसपास के गांवों में फैल गई और वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

नहर में घड़ियाल होने से दहशत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी देवा रेंज अनुज सक्सेना ने बताया की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज होने के कारण पानी के भीतर घड़ियाल को पकड़ना मुमकिन नहीं है। नहर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ के चलते घड़ियाल नहर से बाहर नहीं निकल रहा है। उधर मौके पर मौजूद वन कर्मी राकेश सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम घड़ियाल पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें