दुकान का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी
कोठी(बाराबंकी)। एक किराना की दुकान का शटर तोड़कर उसमें घुसे चोर करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पर पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस से किया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया है।
कस्बा कोठी निवासी घनश्याम पुत्र विजय बहादुर निवासी सरायमीर की दुकान सीएचसी के सामने है। शुक्रवार की देर दुकान का शटर का ताला व शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर हजारों की नकदी व सामान समेत करीब एक लाख की चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी पर पीड़ित व्यापारी ने कोठी पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया है। थाना अध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया तहरीर मिली है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।