फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रिटायर्ड प्रोफसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह साइकिल से सैर करते वक्त बाइक सवार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सुबह साइकिल से सैर को निकले थे। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

साकेत महाविद्यालय के फिजिक्स के रिटायर्ड प्रोफेसर रामनारायण वर्मा (71) कैथाना टेढ़ी बाजार में रहते थे। वह रोज की तरह सुबह साइकिल से सैर कर रहे थे। इसी दौरान साकेत महाविद्यालय के पास पेट्रोल पंप के निकट सुबह 6 बजे के करीब एक बाइक सवार दो लोगों के सामने बंदर आ गया।
विज्ञापन


इससे उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वे लोग साइकिल सवार रामनारायण के ऊपर गिर गए। इस घटना में रामनारायण डिवाइडर से टकराए जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी वाणी मजूमदार ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत एक लड़का व एक लड़की छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें