फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में खड़े युवक से बीस हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की लाइन में खड़े युवक
विज्ञापन

से बीस हजार की टप्पेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर(बाराबंकी)। कस्बे में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा करने गया एक युवक टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाज ने लाइन में खड़े युवक के रुपयों से भरे बैग को काटकर 20 हजार की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा मजरे पकरियापुर निवासी सुशील कुमार सोमवार को कस्बे के कोतवाली के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पैसे जमा करने आया था। पीड़ित का आरोप है कि उसके बैग में 80 हजार रुपये रखे थे, वह जब लाइन मे लगा तो उसके अगल बगल दो महिलाएं चक्कर काट रही थी। लाइन में खड़े होने के बाद जब उसने पैसे जमा करने के लिये बैग से रुपये निकाले तो उसका बैग फटा हुआ था और उसमें से 20 हजार रुपये गायब थे। यह देख पीड़ित ने तत्काल बैक मैनेजर रविकान्त करपात्री को सूचना दी, तो उन्होने इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें