फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, पांच बंदूक समेत 37 असलहे मिले,दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, पांच बंदूक, 37 असलहे मिले
विज्ञापन

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब पांच बंदूक समेत 37 असलहे बरामद किए हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम को इस कामयाबी पर एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। एसपी अजय साहनी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि एएसपी उत्तरी आरएस गौतम व सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा के निर्देेशन में एसओ मोहम्मदपुर खाला मनोज शर्मा ने राजकिशोर दुबे, मोनू सोलंकी व सुनील चौधरी के साथ क्षेत्र के बेहड़ा बाजार गांव के पास एक मकान में छापेमारी की।
विज्ञापन


छाप के दौरान यहां पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलती पाई गई। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी मुन्नू निवासी गोड़यनपुरवा व सम्मू उर्फ इस्लामुद्दीन निवासी जागनपुरवा मजरे पतौंजा को गिरफ्तार कर इनके पास से पांच बंदूक समेत 37 अवैध असलहे बरामद किए। इसके साथ ही असलहे बनाने वाले उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मुन्नू के खिलाफ बाराबंकी व सीतापुर जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन बदमाशों की गैंग पंजीकृत करने के साथ ही इन पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि यह बदमाश एक असलहा दो से तीन हजार में बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें