फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर शांति व्यवस्था के साथ अपराधियों पर हो कार्रवाई-एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहर्रम पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा : एडीजी
विज्ञापन



बाराबंकी। मोहर्रम पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाए। जिससे कहीं कोई विवाद न होने पाए। ये निर्देश शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में लखनऊ जोन के एडीजी राजेश कृष्ण ने मातहतों को दिए।


एडीजी ने कहा कि, जिले में जितने भी स्थलों पर ताजिया रखे जाते हैं व मोहर्रम के जुलूस निकलते हैं, वहां जाकर पुलिस लोगों से बात कर ले। किसी भी जगह नई परंपरा के तहत जुलूस न निकाले जाएं।
विज्ञापन



एडीजी ने कहा कि, पुलिस प्रत्येक गांव मेें सभी पक्ष के लोगों के साथ बैठक कर ले। यदि कहीं कोई विवाद है तो उसका समय पर निस्तारण कर लिया जाए। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करे तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।


एडीजी ने पुलिस अफसरों को निर्देश देते हुुए कहा कि, वे सभी थानों मेें लंबित मुकदमों की विवेचना में तेजी लाने के साथ ही आपराधिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। इसके साथ ही वारदातों का खुलासा करें।
विज्ञापन



डीआईजी ओंकार सिंह ने कहा कि, पुलिस सतर्कता बरते ताकि दुर्गापूजा, गणेश पूजा, नवरात्र आदि शांतिपूर्ण तरीके से निपटाए जा सके। इस मौके पर एसपी वीपी श्रीवास्तव, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, अशोक कुमार समेत सभी सीओ व एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें