फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष
विज्ञापन

जलालाबाद। विवादित जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करते हुए हंगामा करने वालों को खदेड़ा। कई लोगों को हिरासत में ले लिया। एक चिकित्सक पर बाहरी लोगों को बुलाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है।
जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज के बंबा चौक पर डाक्टर खालिद जमाल रहमानी का रहमानी का क्लीनिक है। उसी के बराबर में 600 वर्ग गज प्लाट पर डाक्टर रहमानी व उसके चचेरे भाई जमीर रहमानी, फरीद रहमानी निवासी दिल्ली के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। उक्त प्लाट पर कब्जा दिल्ली निवासी जमीर आदि का है। उन्होंने उक्त जमीन को फरमान इलाही को किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे डाक्टर खालिद द्वारा अपने क्लीनिक के अंदर से दीवार तोड़कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर फरमान व उसके बेटों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद संघर्ष हो गया। आरोप है कि डाक्टर द्वारा उक्त प्लाट पर कब्जा करने के लिए बाहर से हथियारबंद लोगों को बुलाया था, जिन्होंने हथियारों को लहराते हुए फायरिंग की कोशिश भी की। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। झगड़े की सूचना मिलने पर थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, जलालाबाद चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लाठियां भांजकर भीड़ को हटाया व मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। भीड़ की उग्रता को देखते हुए आरोपी चिकित्सक व अन्य कई लोगों को उसके क्लीनिक में ही बंद कर बाहर से शटर गिरा दिया। मौके पर पुलिस को लगाकर भीड़ को हटाया गया। इस बीच दूसरे पक्ष के फरमान इलाही की हालत बिगड़ गई। जिसे पास के प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घटना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस द्वारा आरोपी चिकित्सक डाक्टर खालिद रहमानी को क्लीनिक का शटर खोला। क्लीनिक में लाठी डंडे, खुदाल, हथोड़े व अन्य सामान मिला। डाक्टर को भीड़ से बचाते हुए पुलिस थाने ले गई एवं क्लीनिक को बंद कर दिया। डाक्टर के जाने के बाद लोगों ने अन्य बदमाशों के क्लीनिक के अंदर होने को लेकर हंगामा किया। क्लीनिक की तलाशी लेने का प्रयास किया। पुलिस भीड़ को हटाकर क्लीनिक को बंद करा दिया। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें