फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने नशे को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात कहते दिखे।
विज्ञापन

घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भगवान पुर गांव की है। यहां के निवासी गोविंद सोमवार को थाना क्षेत्र के खनवापुर शंभूदयाल गांव गया था। रात में वापस लौटने के बाद घर में सो गया। सुबह उसकी पत्नी सरोजा (24) का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। यह देखकर पति चीखने-चिल्लाने लगा। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और शव को नीचे उतरा गया मगर, उसकी मौत हो चुकी थी।
इसकी सूचना गोविंद ने ससुरालीजनों व पुलिस को दी। इस पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मायके वालों ने बताया कि नशे को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें