फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर उड़ी रही पुलिस की नींद, घर पर सोती मिली किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। किशोरी के अपहरण की सूचना पर हरकत में आई पुलिस रातभर हलकान रही। एएसपी व सीओ के साथ चार थानों की पुलिस रातभर किशोरी की तलाश में जुटी रही। संदिग्ध स्थानों पर भी खोजा। मगर, कुछ पता नहीं लगा। जिस पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद किशोरी घर के ही एक कमरे में सोती मिली। तब जाकर पुलिस व परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मामला बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के बरदरी गांव का है। यहां के निवासी मो. हारून ने बुधवार रात करीब दस बजे पुलिस को बेटी इरम के अपहरण की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर अलाव के पास बैठी थी। जहां से कोई उसका अपहरण कर ले गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
मौके पर पहुंचे बदोसरायं एसओ संतोष सिंह ने मामले की सूचना सीओ व एएसपी को दी। इसके बाद एएसपी पूर्णेंदु सिंह व सीओ रामनगर दिनेश दुबे रामनगर, मसौली व सफदरगंज की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सर्द रात में कई संदिग्ध स्थानों से लेकर गांव व खेत, नहर के किनारे तक किशोरी की तलाश की।
विज्ञापन

मगर, कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार की भोर घर के एक कमरे में किशोरी के सोते मिलने के बाद पुलिस व परिवारीजनों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के बयान लिए। उसने बताया कि वह घर के बाहर अलाव के पास बैठी थी। जहां पर गांव की ही एक किशोरी से कहासुनी हुई थी।
इस पर उसने घर में शिकायत करने को कहा। वह परिजनों के डर से कमरे में जाकर सो गई। बुधवार रात पुलिस को एक किशोरी के अपहरण की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने मिलकर उसकी तलाश की। हालांकि भोर में वह घर के ही एक कमरे में सोती मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें