फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से 21 हजार व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। अस्पताल में भर्ती बेटे को डिस्चार्ज कराने के बाद घर लौट रहे पिता की पिटाई कर बदमाशों ने 21 हजार रुपये लूट लिये। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे गड्ढे में फेंक कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

लूट की यह वारदात रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर कल्याणी नदी के किनारे तासीपुर गांव के पास हुई। सोमवार को टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव के निवासी रितेश मिश्र ने लखनऊ में भर्ती बेटे को अस्पताल में छुट्टी मिलने के बाद एसयूवी से घर भेज दिया। उसके बाद वह बाइक से घर जा रहे थे।
रात करीब नौ बजे वह तासीपुर गांव के करीब पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क पर खडे़ चार बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने अपने बाइक की रफ्तार बढ़ानी चाही तो एक ने लाठी से उन पर वार कर दिया। जिसके बाद वह गिर पड़े। उनकी पिटाई कर बदमाशों ने उसके पास मौजूद करीब 21 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिये।
विज्ञापन

बाइक व उन्हें पास में स्थित एक गड्ढे में मरणासन्न समझकर धकेल फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें