फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी ट्रांसफर में हेराफेरी, दंपती हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। साइबर कैफे व सीएससी पर जाकर सात हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर का झांसा देकर ठगी करने वाली एक युवती व उसके पति को दुकानदारों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस युवती पर पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के केनरा बैंक, सिविल लाइन में शनिवार को इन दोनों को पकड़ा गया है। यहां के रहने वाले अजय आरक्षण केंद्र चलाने का काम करते हैं। वह अपनी दुकान पर बैठे थे कि इस दौरान एक युवती आई और उसने बताया कि उसको सात हजार रुपये की जरूरत है। उसके फोन पे में पर्याप्त पैसा है।
वह उसे यह रकम सात हजार दे दे और उसके बदले वह ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर देगी। अजय ने पैसा दिया और युवती ने अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर रकम सक्सेजफुली ट्रांसफर होने का मेसेज दिखाया। मगर पैसा ट्रांसफर न होने पर शक हुआ और दुकानदार ने युवती को पकड़ लिया। तो उसने सात हजार रुपये की ली रकम वापस कर दी।
विज्ञापन

इस बीच कई अन्य साइबर कैफे व सीएससी के संचालक आ जुटे। शहर के ही वारसी बिजनेस सेंटर चलाने वाले मसरूर अहमद भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को उनके पास भी यह युवती आई थी और ऐसे ही सात हजार रुपये नकद लेकर 7140 रुपये का सक्सेजफुली अमाउंट ट्रांसफर की स्क्रीन दिखाई थी। वह पैसा नहीं आया था।
ऐसे ही कई अन्य लोग आ गए और अपने साथ इसी युवती के ठगी करने का दावा किया। लोगों ने आशंका जताई कि इस युवती ने कोई एप डाउनलोड कर रखा है जिससे पैसा ट्रांसफर न होने पर भी सक्सेजफुली अमाउंट ट्रांसफर स्क्रीन पर आ जाता है। इस पर हंगामा के बीच पुलिस पहुंची और युवती को कब्जे में ले लिया।
बचाव में बाइक से बाहर खड़ा युवक आया और युवती को पत्नी बताने लगा तो पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। मसरूर ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवती व उसके साथी को हिरासत में लिया गया है। युवती की पहचान गोमतीनगर लखनऊ की निवासी दीपिका सिंह व युवक की अतुल सिंह के रूप में की गई है। मामले की जांच कर इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें