फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन का अपहरण कर मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। डेयरी के एक सेल्समैन के अपहरण व फिरौती के लिए भाई के मोबाइल पर मेसेज आने से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बंधक बनाकर सेल्समैन को धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जिस पर सेल्समैन की अंतिम लोकेशन नवीन मंडी अयोध्या मिलने पर पुलिस ने परिजनों के साथ पहुंचकर जांच की मगर कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर गांव का है। यहां के निवासी इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा अनुराग सिंह एक डेयरी के उत्पादन बेचने का काम करता है। बुधवार को वह सुबह आठ बजे वह बाइक लेकर घर से निकाला था। शाम पांच बजे तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान उनके छोटे बेटे के मोबाइल पर मेसेज आया। जिसमें उसके बेटे को बंधक बनाने व मारने के साथ रुपयों की मांग की गई। जिस पर परिवारीजन परेशान हो गए।
कोतवाली पहुंचे पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जिस पर सेल्समैन की अंतिम लोकेशन नवीन मंडी अयोध्या मिली। इसके आधार पर पुलिस परिवारीजनों को लेकर वहां पहुंची। मगर, कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि युवक का विवाह हाल में ही तय हुआ था। जिसके मुताबिक 29 नवंबर को तिलक व सात दिसम्बर को विवाह होना था। ग्रामीणों की माने तो युवक इससे खुश नहीं था। ऐसे में पुलिस इस दिशा में भी जांच करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर सेल्समैन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें