सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर पर मारपीट का केा दर्ज किया है।
घटना बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के कटोरवा गांव की है। यहां के निवासी वासुदेव व बब्लू ट्रैक्टर-ट्रॉली से घूर गड्ढे की खाद लेकर अपने खेत में डालने जा रहे थे। रास्ते में जगदेव के घर के सामने सड़क मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण ट्रैक्टर नहीं निकल पा रहा था। इसको लेकर हुई कहासुनी में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
इस मारपीट में एक पक्ष के वासुदेव, बब्लू् व श्यामलाल तथा दूसरे पक्ष के जगदेव व गुरुदेव घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर पर मारपीट व धमकी देने की धाराओं में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। इस बारे में एसओ संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। (संवाद)