घुंघटेर(बाराबंकी)। मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर विपक्षियों की लाठी-डंडे से पिटाई कर बांके से हमला किया। इसकी चपेट ें आकर छह लोग घायल हुए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है।
मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के मोहसण्ड गांव का है। यहां पर बीती देर रात दो गुटों में मामूली विवाद हो गया। इस पर गांव के असलम, मुन्ना, अफजल, अकरम अमजद अपने सात साथियों के साथ संजय गौतम के घर में हमला बोला दिया। घर में घुसकर अजीत, प्रशांत, संजय, राजकुमार, सुशीला व उसके बच्चों की लाठी-डंड़े से पिटाई कर बांके से हमला किया।
सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। मारपीट की दूसरी घटना हैदरगढ़ बाराबंकी की है जहां पहले से दर्ज मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के बाद भी जब विपक्षी नहीं माना तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
वहीं तहरीर पर दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम गांव के बैजनाथ व जग्गू हमेशा की तरह पुराने मुकदमें में सुलह दबाव बनाने के लिए आए थे। मना करने पर दोनों भाइयों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।