फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दंबगो ने घर पर बोला हमला, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। मामूली कहासुनी के एक दिन बाद दबंगों ने कई लोगों को गांव बुलाकर अपने विपक्षियों के घर हमला बोल दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरकर 12 हमलावरों को पकड़ लिया। मौके पर उत्पन्न भारी तनाव देखकर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। एक घर में कैद हमलावरों को भीड़ से बचाकर पुलिस किसी तरह थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला थाना जहांगीराबाद के टेरा दौलतपुर गांव का है। पीड़ित दिलीप वर्मा आदि के मुताबिक, शनिवार रात को अचानक बिजली चली जाने से उनके विपक्षी विनोद वर्मा आदि ने आपत्तिजनक कमेंट किए। इसका विरोध करने पर पीड़ित परिवार की पिटाई हुई।
इसके बाद जब पीड़ित ने शिकायत पुलिस में कर दी तो इससे विपक्षी नाराज हो गए और रविवार देर रात दो जीप से करीब 25 लोगों के साथ धारदार हथियार, लाठी-डंडे और हॉकी लेकर हमला बोल दिया। इस हमले में पीड़ित परिवार के आलोक कुमार, रामू, दिलीप कुमार, राजू, राहुल, विनोद घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने 12 लोगों को पकड़कर एक घर में कैद कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर फतेहपुर, जहांगीराबाद, देवा थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी विनोद वर्मा, प्रमोद वर्मा, मनोज, कुंदन, निवासी टेरा दौलतपुर आलोक, अनिल, शिवमोहन, अमरेंद्र निवासी पिपरौली व अनूप, सौरभ निवासी इसरौली को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा लोग भागने में कामयाब हो गए। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें