फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटके मिले युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। तीन दिन पहले ग्राम गंगौला में घर से घास काटने निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गंगौला निवासी रमाकांत का शव बीते रविवार को एक बाग में आम के पेड़ से फंदे में लटका हुआ मिला था। मृतक के पिता गौरीशंकर ने आरोप लगाया है कि इसी थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक उसके पुत्र को बहला फुसलाकर थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा में गेहूं खरीदारी करने के लिए मुंशी बना दिया था।
कई किसानों से गेंहू खरीदने के बाद उनका पैसा हड़पकर वह युवक गांव वापस चला आया था। इसके बाद जब पीड़ित के पुत्र ने किसानों का पैसा वापस करने के लिए आरोपी युवक पर दबाव बनाना शुरू किया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसके पुत्र रमाकांत की हत्या कर शव को पेड़ के लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है, प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव
हैदरगढ़। घर के कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह हैदरगढ़ कस्बा के मोहल्ला पूरे मित्तई में पीएनबी के पास एक घर के कमरे में रामपाल सिंह (42) निवासी बेढ़ामऊ ओहरापुर जिला कानपुर मृत अवस्था में मिले।
छत के हुक से बंधी रस्सी से गले में फंदे से शव लटका हुआ था। मृतक के पैर फर्श के संपर्क में थे और पैर रगड़ने से खून बह रहा था। रामपाल कई वर्षों से मकान में कमरा किराए पर लेकर रहता था और फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले घर जाकर सोमवार को वापस लौटा था। कोतवाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर जांच कर कार्रवाई होगी। (संवाद)
हाईवे पर मिली युवक की लाश
मसौली। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अवध रसोई के निकट एक अज्ञात युवक (24) का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर रसौली गांव के निकट मंगलवार को एक युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मनोरोगी था जो कई दिनों से इर्दगिर्द घूमता हुआ देखा गया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें